ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Give Mosquitoes Take Money: 5 मच्छर जिंदा या मुर्दा लाओ, इतने पैसे ले जाओ.. इस अजीबो-गरीब मुहिम की क्या है वजह जानिये?

डेंगू के खतरों को देखते हुए 'मच्छर दो पैसे लो' अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग बर्तनों में मच्छर भरकर ला रहे हैं और पैसा लेकर जा रहे हैं।

INTERNATIONAL
मच्छर दो पैसे लो
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Give Mosquitoes Take Money: साल के शुरुआत से ही लोग डेंगू के कहर से परेशान हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लोगों को कहा जा रहा है कि जिंदा या मुर्दा मच्छर लाइए और पैसे ले जाइए। इस अजीबोगरीब अभियान की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।


हम बात कर रहे हैं एशियाई देश फिलीपींस की जहां डेंगू के मामले इतने बढ़ गये है कि लोगों को जागरुक करने के लिए मुहिम चलाया जा रहा है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में यह मुहिम शुरू किया गया है। लोगों से यह कहा जा रहा है कि जिंदा या मुर्दा मच्छर लाए और पैसे ले जाए। मनीला के एक गांव में  मच्छर देकर पैसा लेने के लिए कतार में लोग खड़े नजर आ रहे हैं। 5 मच्छर जिंदा या मुर्दा लाने पर 1 फिलीपीन पेसो यानी 1.5 रुपये दिए जा रहे हैं। 


मच्छर के बदले पैसों की यह मुहिम देश में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए जागरूकता फैलाने की खातिर शुरू की गई है। लोगों को अपने घर के अंदर और बाहर साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डेंगू के फैलने से रोकने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग डिब्बों, कप और दूसरे बर्तनों में मच्छर भरकर ला रहे हैं और पैसा लेकर जा रहे हैं।


बता दें कि फिलीपींस में 1 फरवरी तक 28,234 डेंगू के केसेज सामने आए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना 40% ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिलीपींस को पश्चिमी पैसिफिक क्षेत्र में डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित देश बताया है। 2023 में फिलीपींस में डेंगू के 167,355 मामले सामने आए थे और 575 मौतें हुई थी। डेंगू के खतरों को देखते हुए यह अभियान चलाया गया मच्छर दो पैसे लो। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें