ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बाप-बेटे ने किया कमाल: एक साथ पुलिस ने हुए भर्ती, अब साथ लेंगे ट्रेनिंग

UP: 15 जून दिन रविवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो स्थल पर आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 हजार 244 नव चयनित

up news
परिवार में खुशी का माहौल
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP: 15 जून दिन रविवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो स्थल पर आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 हजार 244 नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र पाने वाले में यशपाल और शेखर भी शामिल थे। ये दोनों रिश्ते में पिता और पुत्र हैं। बाप बेटे की इस सफलता से घर में खुशी का माहौल है। 


यशपाल नागर और उनके पुत्र शेखर नागर ने एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता पाई है। दोनों बाप-बेटे की बहाली यूपी पुलिस के जवान के रूप में हुई है। ये उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के उदयरामपुर नंगला गांव के रहने वाले हैं। बाप-बेटे के एक साथ यूपी पुलिस में ज्वाइनिंग से इलाके के लोग भी हैरान हैं। लोग दोनों पिता पुत्र को बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। वही परिजनों के बीच इसे लेकर खुशी का माहौल व्याप्त है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस खुशी का इजहार कर रहे हैं। 


बता दें कि 2003 में यशपाल नागर ने भारतीय सेना के ऑर्डिनेंस कोर में भर्ती होकर 16 वर्षों तक देश की सेवा की। 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पास की। उनके पुत्र शेखर ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की। यूपी पुलिस का फार्म दोनों बाप-बेटे ने भरा था और एक साथ परीक्षा भी पास की। दोनों एक साथ नियुक्ति पत्र लेने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। जहां नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा था। ।


यशपाल नागर के बेटे शेखर ने बताया कि वह ढाई वर्षों से सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा था। सीडीएस और उत्तर प्रदेश दारोगा की भी तैयारी कर रहा था। शेखर अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता यशपाल नागर को दिया है। बाप बेटे की इस बड़ी सफलता से घर में खुशी का माहौल है। गांव के लोग घर पर आकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोगों के घर पर आकर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें