ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

केंद्र सरकार की सख्ती का असर: भारत में 600 X अकाउंट डिलीट, अश्लील कंटेंट के खिलाफ Elon Musk का एक्शन

Elon Musk X News: आपत्तिजनक कंटेंट विवाद पर एलॉन मस्क ने गलती मानी है. भारत सरकार के निर्देशों के बाद एक्स ने 600 अकाउंट डिलीट और 3,500 पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं.

Elon Musk X News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Elon Musk X News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क ने अब आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है और भारत सरकार के कानूनों व दिशानिर्देशों के अनुसार काम करने का भरोसा दिया है। एक्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने सख्त रुख अपनाया था, जिसके बाद प्लेटफॉर्म ने कई अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक कर दिया है।


रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स ने करीब 600 अकाउंट डिलीट किए हैं और लगभग 3,500 पोस्ट को ब्लॉक किया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि अब उसके प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट को अनुमति नहीं दी जाएगी और वह भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ही काम करेगी। यह कार्रवाई उस घटना के एक सप्ताह बाद हुई है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स पर मौजूद आपत्तिजनक कंटेंट को चिन्हित किया था।


बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक्स प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के प्रसार को लेकर विवाद चल रहा था। कई अकाउंट Grok AI की मदद से आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहे थे, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। Grok दरअसल एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट है, जिसे एलॉन मस्क की कंपनी xAI ने विकसित किया है। इसे यूजर्स एक्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ अलग ऐप के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


हाल के दिनों में Grok द्वारा तैयार की जा रही अश्लील इमेज और उसके एडिटिंग फीचर को लेकर खासा विवाद हुआ था। आरोप है कि कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर महिलाओं और नाबालिगों की तस्वीरों से एआई के जरिए अश्लील कंटेंट तैयार कर रहे थे। इस मामले को मोदी सरकार ने गंभीरता से लिया और एक्स को सख्त निर्देश जारी किए। सरकार की चेतावनी के बाद ही एलॉन मस्क और एक्स प्लेटफॉर्म की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें