ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

ED RAID : अनिल अंबानी के ठिकानों पर ED की रेड, जानिए क्यों हो रही छापेमारी

ED RAID : अनिल अंबानी के आवास पर ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है। खबर है कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें उनसे जुड़े कई ठिकानों पर रेड के लिए पहुंचीं।

ED RAID
ED RAID
© file photo
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ED RAID : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मउद्योगपति अनिल अंबानी के घर और उनकी कंपनियों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी अंबानी को 'धोखाधड़ी' के रूप में वर्गीकृत किए जाने के कुछ ही दिनों बाद की गई है।


जानकारी के मुताबिक, ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ जांच के तहत कार्रवाई की है। PMLA के तहत करीब 35 ठिकानों और 50 कंपनियों की जांच चल रही है। साथ ही 25 से ज्यादा लोग भी ईडी के रडार पर हैं। अब इस दौरान जांच में उनका घर शामिल है। दिल्ली और मुंबई की ईडी टीम उनके ग्रुप की कंपनियों के परिसर पहुंची हैं।


बताया जाता है कि, एक समय ऐसा भी था जब अनिल अंबानी के जेल जाने की नौबत आ सकती थी। आरकॉम के एरिक्सन एबी की भारतीय यूनिट को 550 करोड़ रुपये का पेमेंट करने में फेल होने पर सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी को जेल में डालने के लिए कह दिया था। उस समय मुकेश अंबानी ने भाई की हेल्प की थी।


आपको बताते चलें कि, धीरूभाई अंबानी को साल 1986 में दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद अनिल अंबनी ने अपने पिता की देखरेख में रिलायंस के फाइनेंशियल मामलों को संभाला था। जब साल 2002 में धीरूभाई की मृत्यु हुई, तो मुकेश और अनिल दोनों भाइयों ने साथ मिलकर ग्रुप का कामकाज देखा। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों के बीच कंपनियों पर कंट्रोल को लेकर विवाद स्टार्ट हो गया। आखिरकार दोनों भाइयों को कारोबार आपस में बांटना पड़ा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें