ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

दुमका स्टेशन पर रेल हादसा: रामपुरहाट–जसीडीह पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतरीं, परिचालन बाधित

दुमका रेलवे स्टेशन पर रामपुरहाट–जसीडीह पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में ओवरहेड इलेक्ट्रिक पोल क्षतिग्रस्त हो गया और इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। मामूली रूप से दो-तीन यात्री घायल हुए हैं। रेलवे अधिकारी मौके पर..

JHARKHAND
दुमका रेल हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: दुमका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। रामपुरहाट से जसीडीह की ओर जाने वाली रामपुरहाट–जसीडीह पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63081) की दो बोगियां स्टेशन के पास ही अचानक पटरी से उतर गईं। हादसे में पास का ओवरहेड इलेक्ट्रिक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन तत्काल रोक दिया गया।


गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी, जिसके कारण किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। केवल दो–तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्टेशन प्रबंधक टी. पी. यादव ने बताया कि घटना की सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। 


क्रेन उपलब्ध होने के बाद ही बोगियों को पुनः पटरी पर चढ़ाया जा सकेगा। फिलहाल रेलवे कर्मचारी स्थानीय स्तर पर ट्रैक और क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत में जुटे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर दुमका एसडीएम कौशल कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के चलते दोनों लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें