ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में प्रस्ताव पास

DESK: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाया जाएगा. अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में वोटिंग के बाद डोनाल्ड ट्

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में प्रस्ताव पास
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाया जाएगा. अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में वोटिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव पास हो गया है. वोटिंग के दौरान ट्रंप पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को बहुमत मिल गया है. इससे पहले अमेरिकी संसद में ट्रंप के महाभियोग प्रस्ताव पर लंबी बहस चली. ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है.


निचले सदन से प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद अब ऊपरी सदन सीनेट में मुकदमा चलेगा. ट्रंप को अगले महीने सीनेट में मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यहां उनकी पार्टी को बहुमत प्राप्त है. ऐसे में नहीं लगता है कि उन्हें पद से हटाया जा सकेगा. इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पॉलोसी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की बतौर राष्ट्रपति उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 


आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप से पहले अमेरिका के दो और राष्ट्रपतियों के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाई की गई है. 1868 में ऐंड्यू जॉनसन और 1998 में बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन दोनों ही नेता अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे. इसके अलावा रिचर्ड निक्सन ने महाभियोग से पहले ही इस्तीफा दे दिया था.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें