ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

भारत में बन गया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'आधार कार्ड', शरद पवार के पोते पर केस दर्ज

मुंबई में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने के मामले में शरद पवार के पोते और एनसीपी विधायक रोहित पवार पर FIR दर्ज हुई है। रोहित का दावा है कि उन्होंने सिर्फ सिस्टम की खामियां उजागर करने के लिए यह प्रयोग किया था।

mumbai
रोहित पवार पर FIR
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Donald Trump fake Aadhaar card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर मुंबई में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। आधार कार्ड को बनावाने का आरोप शरद पवार की एनसीपी के नेता और उनके भतीजे विधायक रोहित पवार पर लगा है। हालांकि रोहित पवार ने यह दावा किया कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया का भंडाफोड़ करने के लिए ऐसा किया था। आधार कार्ड पर जन्मतिथि 1 जनवरी 1825 और फिमेल लिखा हुआ है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


फर्जी बेवसाइट और कागजातों के माध्यम से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आधार कार्ड बनावाने के बाद उन्होंने 16 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया था। लेकिन उल्टे उनके खिलाफ ही बीजेपी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया। मुंबई के दक्षिण साइबर थाने में रोहित पवार, वेबसाइट डेवलपर और अन्य लोगों के खिलाफ बीजेपी ने केस दर्ज करवाया है। 


बीजेपी ने इस बात का जिक्र किया है कि इस तरीके से फर्जी वेबसाइट के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बनाने से लोग गुमराह हो सकते हैं, आधिकारिक संस्थानों में विश्वास कम हो सकता है और समाज में विवाद पैदा हो सकता है। बता दें, विधायक रोहित पवार ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच वोट चोरी और मतदाता हेरफेर के अपने आरोपों को साबित करने के लिए ऐस प्रयोग किया था। 


अपने ऊपर हुए एफआईआर पर रोहित पवार ने कहा कि उन्होंने सिर्फ आधार कार्ड बनवाने में हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। मैंने केवल खामियां उजागर की थी। बताया था कि कैसे फर्जी मतदाता कार्ड बनाए जा रहे हैं। मैंने किसी का नुकसान नहीं किया है। मेरे खिलाफ बिना किसी वजह से बीजेपी ने केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें