DESK: बागेश्वर धाम वाले बाबा और कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने वर्तमान परिवेश को देखते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया के चलते पति और पत्नी के रिश्ते बर्बाद हो रहे हैं। इसी के कारण ज्यादातर शादियां नहीं टिक पा रही है।
उन्होंने लोगों को गंभीर और मर्यादा में रहने की बात कही। यही भी कहा कि यदि कोई आपके पोस्ट पर नाइस और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट करे तो ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। कुछ लोग ऐसा कमेंट्स लिखकर आपको अपने जाल में फंसाएंगे और फिर आपकी समस्या बढ़ती जाएगी। ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। नहीं बचे तो दुख की घड़ी आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को छोड़ो और परमात्मा से रिश्ता जोड़ो। परमात्मा से प्रेम करोगे तो कभी दुखी नहीं रहोगे। धीरेन्द्र शास्त्री ने उक्त बातें राजस्थान के अजमेर स्थित पुष्कर मेला ग्राउंड में आयोजित हनुमंत कथा के आखिरी दिन कही।
धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा में आए श्रद्धालुओं से कहा कि जो मिला, उस पर घमंड मत करो। चाहे रूप हो, धन हो, भवन हो, यश हो या फिर जीवन। जो मिला, उसे प्रसाद समझो। उन्होंने यह भी कहा कि निंदा सब करेंगे, लेकिन घबराना नहीं है। जिसकी निंदा होगी, वही जिंदा है। जिसकी नहीं, समझो वो मर गया। निंदा तो भगवान राम की भी हुई थी।





