ब्रेकिंग
राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदराज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Dharmendra Death: पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेन्द्र, बेटे सनी देओल ने किया अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने जताया दुख

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बेटे सनी देओल ने अंतिम संस्कार किया। पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित पूरे बॉलीवुड ने शोक व्यक्त किया। धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में..

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। कई दिनों से वो बीमार थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर लाया गया था। जहां उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। 89 साल की उम्र में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मुंबई के जुहू स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 


उनकी मौत की पुष्टि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट के जरिए की। वही अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन सहित कई बॉलीवुड के स्टार ने धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 90वें जन्मदिन के 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी और अमिताभ और सलमान ने अंतिम विदाई दी। 


अजय देवगन ने धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंडस्ट्री ने एक ऐसा स्तंभ खो दिया है जिसने भारतीय सिनेमा की आत्मा को परिभाषित किया. अजय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "आपकी आत्मा को शांति मिले, धर्म जी. ओम शांति."


बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने भी धर्मेंद्र को एक्स पर पोस्ट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. एक्टर ने लिखा,”बड़े होते हुए, धर्मेंद्र जी ऐसे हीरो थे जो हर लड़का बनना चाहता था... हमारी इंडस्ट्री के असली ही-मैन.पीढ़ियों को इंस्पायर करने के लिए शुक्रिया.आप अपनी फिल्मों और अपने फैलाए प्यार के ज़रिए हमेशा ज़िंदा रहेंगे. ओम शांति.”


बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया। पीएम मोटी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “ धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है, वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी। जिस तरह से उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ. धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से सराहनीय थे. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य फैंस के साथ हैं. ॐ शांति." 


धर्मेन्द्र अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने दो शादिया की थी। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं जिनसे उनके चार बच्चे हैं। बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और बेटियां विजेता और अजेता हैं। वहीं हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी की । उनसे बिटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। धर्मेन्द्र के निधन की खबर सुनते ही उनके फैंस और पूरा बॉलीवुड भी सदमे में हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें