ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

हो जाएं सावधान : देश में ओमिक्रोन के अब तक 1270 केस, कोरोना के मामलों में भी उछाल

DESK : देश में तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है. कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घ

हो जाएं सावधान : देश में ओमिक्रोन के अब तक 1270 केस, कोरोना के मामलों में भी उछाल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश में तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है. कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,764 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के केस 1270 तक पहुंच गए हैं.


बता दें कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 16,764 नए मामले सामने आने और 220 मरीजों के जान गंवाने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गई है. वहीं, मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गई है.


भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन के 309 नए मामले सामने आने से देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है. 450 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. उसके बाद दिल्ली में 370 मामले और केरल 100 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमिक्रोन के 1,270 मामले आए हैं और 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए. इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें