ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

देश के आम नागरिकों को सेना में शामिल होने का मिलेगा मौका, तीन साल के टूर ऑफ ड्यूटी प्रोग्राम पर चल रहा विचार

DESK : अब आम लोगों को भी जल्द सेना में शामिल होकर देशसेवा का मौका मिलेगा। भारतीय सेना नागरिकों को तीन साल के लिए सेना में शामिल होने का मौका दे सकती है। दूसरी तरफ सेना अब अर्ध

देश के आम नागरिकों को सेना में शामिल होने का मिलेगा मौका, तीन साल के टूर ऑफ ड्यूटी प्रोग्राम पर चल रहा विचार
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : अब आम लोगों को भी जल्द सेना में शामिल होकर देशसेवा का मौका मिलेगा। भारतीय सेना नागरिकों को तीन साल के लिए सेना में शामिल होने का मौका दे सकती है। दूसरी तरफ सेना अब अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी कुछ वक्त अपने साथ काम करने का अवसर देने पर विचार कर रही है।


सेना ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवार को तीन साल तक सेना में सर्विस करना होगा। प्रस्ताव के बारे में अधिक जानकारी आना अभी बाकी है।


इस योजना के तहत सेना देश के प्रतिभाशाली युवाओं को आकर्षित करना चाहती है। इस योजना के जरिए वे युवा भी सेना में शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारण पहले ज्वाइन नहीं कर पाए थे। भारतीय सेना में अभी अच्छे अधिकारियों की काफी कमी है। सेना इस योजना के तहत इस कमी को पूरा करना चाहती है।


सेना इस बात पर भी विचार कर रही है कि अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी कुछ समय के लिए सेना में काम करने का मौका दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना 'इनवर्स इंडक्शन मॉडल' नाम के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसके तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को सेना में कुछ समय के लिए काम करने का मौका दिया जा सकता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें