ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Delhi Blast: लाल किला के पास कार में जोरदार धमाका, 2-3 लोग घायल, कई गाड़ियों में लगी आग

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास आज कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 2-3 लोग घायल हुए। धमाके के बाद कार में आग लग गई और पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुईं। पुलिस और दमकल विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Delhi Car Blast
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Blast: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां लाल किला के पास खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। इस घटना में 2-3 लोग घायल हुए हैं।


धमाके के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई, जो पास खड़ी कई गाड़ियों तक फैल गई। आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। जिस समय यह घटना हुई, वहाँ पर काफी भीड़ मौजूद थी। 


घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस हादसे की भयावहता को स्पष्ट रूप से दिखाती हैं। प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है और सुरक्षा बलों ने आसपास का क्षेत्र घेर लिया है। पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।


दिल्ली के लाल किले के पास कार धमाका में आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में यह पता नहीं चला है कि धमाका कार में लगी सीएनजी के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।


लाल किले के पास हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। शुरुआती जांच से यह धमाका केवल एक लोकल हादसा नहीं लग रहा। दिल्ली धमाके के समय ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। हालांकि, अभी तक दोनों घटनाओं को जोड़ना जल्दबाजी होगी। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें