ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Delhi Wall Collapse: रक्षाबंधन के दिन दिल्ली में बड़ा हादसा, समाधि स्थल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

Delhi Wall Collapse: साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके में समाधि स्थल की 100 फीट लंबी दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, कई झुग्गियां चपेट में आईं। राहत-बचाव कार्य जारी है।

Delhi Wall Collapse
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Wall Collapse: रक्षाबंधन के दिन साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। हरी नगर गांव के पीछे स्थित झुग्गियों पर सुबह करीब 9:30 बजे समाधि स्थल की करीब 100 फीट लंबी दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में कई झुग्गियां दब गईं, और मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।


दमकल विभाग, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और डीडीएमए की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संभाला। मलबे से अब तक 8 लोगों को बाहर निकाला गया, जिन्हें तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।


हादसे में जान गंवाने वालों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। मृतकों की पहचान रुबीना (25 वर्ष), डॉली (25 वर्ष), रुखसाना (6 वर्ष), हसीना (7 वर्ष) के रूप में हुई है वहीं घायल व्यक्ति की पहचान हिशबुल के रूप में हुई है, जिसका इलाज जारी है।


डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही 5 से 7 मिनट के भीतर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी मशीन की सहायता से बचाव कार्य तेजी से किया गया और सभी घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। फायर ब्रिगेड टीम के इंचार्ज, सफदरजंग स्टेशन के ऑफिसर मनोज महलावत ने बताया कि दीवार की लंबाई लगभग 100 फीट थी और वह समाधि स्थल के पास बनी हुई थी। इसके गिरने से कई झुग्गियां क्षतिग्रस्त हो गईं।


हादसे की गंभीरता को देखते हुए DM साउथ ईस्ट डॉक्टर सरवन बगड़िया और DDMA की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन अभी भी यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि कहीं मलबे में कोई और व्यक्ति दबा तो नहीं है। दीवार और झुग्गियों के नीचे सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें