ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Delhi Building Collapsed: दिल्ली में तीन मंजिला इमारत ढही, तीन लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के दरियागंज में बुधवार को एक तीन मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Delhi Building Collapsed
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार दोपहर एक तीन मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। यह हादसा सद्भावना पार्क के पास हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।


जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12:14 बजे दिल्ली फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि ग्राउंड फ्लोर समेत दो मंजिलों वाली इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुकी थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और जेसीबी मशीनों व अन्य उपकरणों की मदद से राहत अभियान चलाया। DFS के एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। 


फिलहाल पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। प्रशासन व राहत टीम मलबे को हटाने का काम कर रही है और यह आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें