ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

लुका-छिपी खेलते-खेलते कंटेनर में घुसे बच्चे, दम घुटने से चार भाई-बहन समेत 5 की मौत

DESK : एक दर्दनाक हादसे में चार सगे भाई-बहन समेत पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. मामला राजस्थान के बीकानेर के हिम्मतसर गांव की है. जहां लुका-छिपी खे

लुका-छिपी खेलते-खेलते कंटेनर में घुसे बच्चे, दम घुटने से चार भाई-बहन समेत 5 की मौत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक दर्दनाक हादसे में चार सगे भाई-बहन समेत पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. मामला राजस्थान के बीकानेर के हिम्मतसर गांव की है. 

जहां लुका-छिपी खेलते-खेलते अनाज के कंटेनर में छिपे पांच बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे सगे भाई-बहन हैं. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हिम्मतासर गांव के रहने वाले भीयाराम के घर रविवार को लुका-छिपी खेलने के दौरान पांच बच्चे अनाज के कंटेनर में घुस गए. बच्चों के कंटेनर के अंदर घुसने के बाद उसका ढक्कन नीचे आ गया और खुद ही बंद हो गया

बताया जाता है कि इस तरह के कंटेनर का दरवाजा नीचे गिरते ही बंद हो जाता है. कंटेनर की गहराई 5 फीट और चौड़ाई करीब 3 फीट थी. हादसे के वक्त घऱ में कोई बड़ा सदस्य नहीं था, सभी लोग खेत पर गए थे. कुछ देर बाद जब भीयाराम की पत्नी घर पहुंची तो बच्चों को नहीं पाकर इधर-उधर ढूंढा लेकिन कोई नहीं मिला. 

तभी उसकी नजर अनाज के कंटेनर पर पड़ी, जैसे ही उसने कंटेनर को खोला तो देखा तो इसमें एक-दो नहीं बल्कि भीयाराम के चार बच्चों सहित पांच बच्चे बेसुध पड़े हैं. इसके बाद उसने चिल्लाकर सारे लोगों को बुलाया. मौके पर पहुंचे लोगों  ने बेसुध पड़े बच्चों को कंटेनर से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की पहचान भीयाराम का बेटा सेवाराम (4 साल) ,तीन बेटियां रविना (7 साल) राधा (5 साल) और टिंकू उर्फ पूनम (8 साल) के साथ ही भीयाराम की भांजी मघाराम के रुप में की गई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें