1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 19, 2026, 1:59:57 PM
- फ़ोटो Google
Viral News: क्रिकेट खेलते समय अक्सर ऐसा होता था कि बैट या बॉल जिसके पास होती थी, वही नियम भी तय करता था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस सोच को एक अलग ही मोड़ दे दिया है।
इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @gharkekalesh नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक युवक नीले रंग का ट्रैक्टर लेकर सीधे क्रिकेट मैदान में घुस जाता है और पिच को ही जोतना शुरू कर देता है।
बताया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के जलगांव की है, जहां एक टूर्नामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। इसी दौरान यह युवक मैदान में पहुंचा और कथित तौर पर गुस्से में आकर पिच को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे मैच को बीच में ही रोकना पड़ गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चलाने वाले युवक को टूर्नामेंट में शामिल नहीं किया गया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पिच खराब होते ही मैदान में अफरा-तफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक दोनों हैरान रह गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही युवक पिच को नुकसान पहुंचाकर ट्रैक्टर लेकर बाहर निकलता है, कुछ लोग उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। वहीं कई लोग इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।