ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

कोरोना से मौत के मामले में भारत टॉप पर, लगातार तीसरे दिन भी मिले 2.50 लाख से ज्यादा नए मरीज

DESK : देश में कोरोना से हालात दिन प्रतिदिन और बिगड़ते ही जा रहे हैं. लगातार तीसरे दिन भी 2.50 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने से हाहाकार मचा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द

कोरोना से मौत के मामले में भारत टॉप पर, लगातार तीसरे दिन भी मिले 2.50 लाख से ज्यादा नए मरीज
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश में कोरोना से हालात दिन प्रतिदिन और बिगड़ते ही जा रहे हैं. लगातार तीसरे दिन भी 2.50 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने से हाहाकार मचा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 56 हजार 828 लोग संक्रमित पाए गए. हालांकि पहली बार रिकॉर्ड 1 लाख 54 हजार 234 लोग ठीक भी हुए. इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 18 अप्रैल को 1.43 लाख लोग रिकवर हुए थे. 


वहीं, अब तक 1 लाख 80 हजार 550 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. हर दिन हो रहीं मौतों के मामले में भारत एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया है. दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर अमेरिका है. ब्राजील में अभी हर दिन करीब 1,500 लोगों की मौत हो रही हैं, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 400-600 के बीच रह रहा है. भारत में सोमवार को 1,757 मरीजों की मौत दर्ज की गई. 


सोमवार को 78.37% यानी 2.01 लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान देश के 10 राज्यों में हुई. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 58,924 संक्रमित पाए गए. उत्तर प्रदेश में 28,211, दिल्ली में 23,686, कर्नाटक में 15,785, केरल में 13,644, छत्तीसगढ़ में 13,834, मध्यप्रदेश में 12,897, तमिलनाडु में 10,941, राजस्थान में 11,967, गुजरात में 11,403 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें