ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

कोरोना ने फिर सारे रिकॉर्ड तोड़े, बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख से भी ज्यादा नए मरीज, 3521 लोगों ने गंवाई जान

DESK : कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रतिदिन और खतरनाक होती जा रही है. नए संक्रमितों के मिलने के मामले में भारत ने दुनिया के सभी देशों को काफी पीछे छोड़ दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य

कोरोना ने फिर सारे रिकॉर्ड तोड़े, बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख से भी ज्यादा नए मरीज, 3521 लोगों ने गंवाई जान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रतिदिन और खतरनाक होती जा रही है. नए संक्रमितों के मिलने के मामले में भारत ने दुनिया के सभी देशों को काफी पीछे छोड़ दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई. 


यही नहीं, यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नए मरीजों से सात गुना है. वहां शुक्रवार को 58,700 केस आए. पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है. इनमें से लगभग आधे (46%) भारत में ही पाए गए. वहीं, मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं. बीते दिन यहां कोरोना से 3,521 लोगों की जान गई. यह भी एक रिकॉर्ड है. सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं, जहां 828 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. 


हालांकि इस बीच थोड़ी राहत की खबर यह रही कि बीते 24 घंटे में कोरोना से लगभग 2.98 लाख मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. इसके साथ ही अबतक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1.56 करोड़ के पार हो गई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें