ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा, सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

DESK : पश्चिम बंगाल चुनाव में कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने आज सर्वदलीय बैठक की. सर्वदलीय बैठक में निर्वाचन आयोग ने तमाम राजनीतिक दलों को यह निर्देश दिया है कि वह

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा, सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : पश्चिम बंगाल चुनाव में कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने आज सर्वदलीय बैठक की. सर्वदलीय बैठक में निर्वाचन आयोग ने तमाम राजनीतिक दलों को यह निर्देश दिया है कि वह कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें. सर्वदलीय बैठक के बीच में ही लेफ्ट की पार्टियां निकल गई. लेकिन आयोग में स्पष्ट तौर पर कहा है कि बगैर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किए चुनावी रैली और बाकी अन्य तरह के प्रचार को मंजूरी नहीं दी जाएगी. 


कोरोना संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल में 8 चरणों के अंदर मतदान कराया जा रहा है. लेकिन अब आयोग को इस बात का डर सताने लगा है कि संक्रमण बढ़ सकता है. लिहाजा उसने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी राजनीतिक दलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है. तृणमूल कांग्रेस ने यह मांग रखी है कि एक चरण में बाकी बची सीटों पर चुनाव कराया जाए. हालांकि आयोग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.


गौरतलब है कि बीते देश में कोरोना के मामले अपने पीक पर पहुंच चुके हैं. ऐसे में कलकता हाईकोर्ट द्वारा बीते दिनों निर्देश दिया गया था कि जनसभाओं में 1000 लोग ही जमा हो सकते हैं, साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य होगा. आगे कोर्ट ने कहा कि यदि कोरोना के नियमों का उल्लंघन होता है तो इसकी जिम्मेदार मुख्य चुनाव अधिकारी होगी. 


हाईकोर्ट के इस निर्देश के बाद ही मुक्य चुनाव आयुक्त की ओर से इस सर्वदलीय बैठक को बुलाया गया था. इस बैठक में करोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों और रैलियों में कोरोना के नियमों के उल्लंघन पर चर्चा हुई. जिसमें आयोग ने कहा कि चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें