Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।
रेलवे कर्मी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच जारी है। रेलवे की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ जुट गई है। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।




