ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम में हिंसक प्रदर्शन, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ में लगा कर्फ्यू

GUWAHATI: नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 के राज्यसभा से पास होते ही असम में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा द

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम में हिंसक प्रदर्शन, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ में लगा कर्फ्यू
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUWAHATI: नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 के राज्यसभा से पास होते ही असम में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. असम के गुवाहाटी और जोरहाट में सेना को बुला लिया गया है, जबकि त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है. 


बिल के विरोध में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के डिब्रूगढ़ स्थित घर पर भी पथराव किया. इसके अलावा दुलियाजन में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के घर पर हमला किया और संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.


गुस्साए लोगों ने तिनसुकिया जिले के पानीटोला रेलवे स्टेशन पर पहले तोड़फोड़ की उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा डिब्रूगढ़ जिले के छाबुआ रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है. असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में काफी उग्र प्रदर्शन भी नजर आया. सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. वहीं राज्य सरकार ने शांति भंग करने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए ऐहतिहातन इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया है.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें