ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

CAA के खिलाफ दिल्ली में बवाल, कई इलाकों में मोबाइल सेवा बैन, 18 मेट्रो स्टेशन बंद

DELHI: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में CAA के खिलाफ हंगामा और प्रोटेस्ट चल रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर मंडी हाउस,

CAA के खिलाफ दिल्ली में बवाल, कई इलाकों में मोबाइल सेवा बैन, 18 मेट्रो स्टेशन बंद
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में CAA के खिलाफ हंगामा और प्रोटेस्ट चल रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीन बाग और बवाना इलाकों में मोबाइल इंटरनेट, कॉलिंग और SMS की सेवा बंद की गई है.


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लाल किला क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस ने स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव, जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद और उनके साथियों को भी हिरासत में ले लिया है. नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से जाम की स्थिति पैदा हो गई है. दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले महामाया फ्लाईओवर से नोएडा गेट तक करीब 3 किमी. लंबा जाम लग गया है.


प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. वसंत विहार, बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, ITO, प्रगति मैदान, खान मार्केट, केंद्रीय सचिवालय, लालकिला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका मेट्रो स्टेशन को डीएमआरसी ने बंद कर दिया है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में धारा-144 भी लगाई गई है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें