ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

प्रेमिका के लिए 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया वीरू, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, कहने लगा..कूदकर मर जाऊंगा

लड़की के घरवालों ने बेटी से जब मिलने नहीं दिया तब युवक बसंती मोड़ पर स्थित डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया और जान देने की बात करने लगा।

झारखंड
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: प्रेम-प्रसंग को लेकर झारखंड के बोकारो के बसंती मोड़ पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जहां मध्यप्रदेश के एक युवक को सोशल मीडिया के माध्यम से बोकारो की एक लड़की से प्यार हो गया। जब वह प्रेमिका से मिलने गया तो लड़की वालों ने उससे मिलने नहीं दिया। इसी बात से गुस्सा होकर युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। 


मामला हरला थाना क्षेत्र की है। इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान भोजराज चंदेल के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के गुना जिले के जौहरी गांव का रहने वाला है। 


युवक करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पूछताछ के दौरान चंदेल ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से हरला थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वह उससे मिलने बोकारो आया था, लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया। इसी बात से आहत होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।


इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को “मैं मर जाऊंगा” कहते हुए सुना जा सकता है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें