ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में महिलाएं पटाखा बनाने का काम कर रही थी। सोमवार को अचानक पौने 12 बजे ब्लास्ट की घटना से 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी और वही आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

up news
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: सोमवार 16 जून को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिन के पौने 12 बजे पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की इस घटना में 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी वही आधा दर्जन महिलाएं बुरी तरह घायल हो गयी है। पटाखा का धमाका इतना जोरदार था कि ताश के पत्तों की तरह फैक्ट्री बिखर गई। फैक्ट्री मलबा में तब्दिल हो गया। इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित अतरासी कलां की है जहां खेत के बीचों बीच संचालित पटाखा फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इस घटना में वहां काम करने वाली 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि 6 महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं।


 धमाके की आवाज से  ग्रामीणों के बीच भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव का कार्य शुरू की। चारों मृतका के शव को कब्जे में लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया पटाखा फैक्ट्री लाइसेंसी थी। हापुड़ के रहने वाले सैफउर्रहमान के बेटे केसर अहमद के नाम पर लाइसेंस है। उन्होंने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 6 महिलाएं घायल हो गयी हैं। जिनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें