ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

होली में मौत को दावत दे रहे लोग: एक बाइक पर 9 सवार, वीडियो वायरल

एक बाइक पर 9 लोगों के सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने कहा कि चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश न्यूज
होली की यह कैसी मस्ती?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति एक-दो नहीं, बल्कि कुल 9 लोगों को एक ही बाइक पर बैठाकर सफर करता नजर आया। बाइक पर महिला और छोटे बच्चे भी सवार थे। होली की खरीदारी करने सभी जा रहे थे। तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो और फोटो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 


देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया जिसे लेकर लोग कई सवाल कर रहे हैं। इस फोटो को देखकर लोग भी हैरान हैं, कह रहे हैं कि यह व्यक्ति मौत को दावत दे रहा है। अपने साथ साथ मासूम बच्चों की भी जान खतरे में डाल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक की टंकी पर तीन लोग बैठे हैं, जबकि बाकी पीछे किसी तरह संतुलन बनाकर बैठे हुए हैं। बच्चों के हाथ में पिचकारी दिखाई दे रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार होली की खरीदारी या तैयारी के लिए निकला था। वीडियो मध्य प्रदेश के कटनी स्थित बरही इलाके की बतायी जाती है। 


जहां इस दौरान ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। इतनी संख्या में लोगों को एक साथ बाइक पर बैठाकर चलना न केवल चालक और उसके परिवार के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। जरा सी असंतुलन या तेज रफ्तार की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों ने जब यह नजारा देखा तो हैरान रह गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स इस लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं।


मामले पर कार्रवाई करते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने कहा है कि बाइक चालक की पहचान की जा रही है और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक साथ 9 लोगों को बाइक पर बैठाकर चलना आत्मघाती कदम जैसा है और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार की खुशी में भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान खतरे में न डालें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें