DESK: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है। भारत की जीत पर बिहार में जश्न का माहौल है। पटना, मुजफ्फरपुर सहित तमाम जिलों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर चौक और पटना डाकबंगला चौराहा पर क्रिकेट प्रेमियों ने आज होली और दिवाली दोनों साथ मनाया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर भारत की जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।
भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। इस जीत के साथ इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है। साथ ही, यह पहली बार है जब कोई मेजबान टीम टी–20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी।
भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं तीन बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।





