ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

भोपाल के बेरसिया इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गये हैं।

BHOPAL
दर्दनाक सड़क हादसा
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण सड़क हादसा हो गया। भोपाल जिले के बेरसिया इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम की ओर जा रही एक पिकअप वाहन और मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि हादसे में सिरोंज निवासी मुकेश अहिरवार (40), बबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में सवार तीन बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें