ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

भारत में अब लगेगी रूसी वैक्सीन, सरकार ने स्पुतनिक V को दी मंजूरी

DELHI : कोरोना वैक्सीन इससे जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत सरकार ने रूस में बनी वैक्सिंग स्पुतनिक V के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. इस पर कमेटी ने इसके इमरजेंस

भारत में अब लगेगी रूसी वैक्सीन, सरकार ने स्पुतनिक V को दी मंजूरी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : कोरोना वैक्सीन इससे जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत सरकार ने रूस में बनी वैक्सिंग स्पुतनिक V के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. इस पर कमेटी ने इसके इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है. भारत में यह वैक्सीन डॉ रेड्डीज के साथ करार के तहत चलाई जा रही है. भारत में लगने वाली यह तीसरी वैक्सीन होगी. इसके पहले भारत में कोवैक्सीन और कोविशील्ड सहित दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.


रूस में बनी स्पुतनिक V की वैक्सिंग को बेहद कारगर माना जाता है. इसका सक्सेस रेशियो भी बढ़िया है. स्पुतनिक V को मंजूरी मिलने के बाद अब देश में आगे आने वाले दिनों में वैक्सीन की कमी भी दूर कर ली जाएगी. सूत्रों की मानें तो तकरीबन एक से डेढ़ महीने में यह स्पुतनिक V वैक्सीन भारत में आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी. 


गौरतलब हो कि पिछले दिनों भारत दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने कहा था कि रूसी पक्ष ने भारतीय कंपनियों के साथ कोविड-19 रोधी स्पुतनिक v टीके की 70 करोड़ खुराक के उत्पादन के लिये कई अनुबंध किये हैं. अब इस वैक्सीन को मंजूरी मिली है. आपको बता दें कि भारत में इस समय भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें