ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Firecracker Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में दो लोगों की मौत; पांच घायल

Firecracker Factory Explosion: बाराबंकी जिले के सराय बरई गांव में गुरुवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत और पांच घायल हो गए। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Firecracker Factory Explosion
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Firecracker Factory Explosion: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।


यह घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।


एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री संचालन में लापरवाही की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मालिक खालिद का पटाखा निर्माण लाइसेंस मार्च तक वैध था, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।


धमाके में खालिद और उनका भाई भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाके के समय फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और जांच जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें