ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर भारत में आक्रोश, कोलकाता-दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में कोलकाता और दिल्ली में प्रदर्शन हुए। VHP ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया, भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ा।

bihar
हत्या पर भारी बवाल
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से की गई हत्या के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूटने लगा है। इस घटना के विरोध में कोलकाता में भारी बवाल हुआ तो वही दिल्ली में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। कोलकाता में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर गये और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया और चप्पल-जूतों की माला पहनाई गयी। भारी बवाल के बाद यूनुस सरकर ने भारतीय उच्चाायुक्त को तलब किया। 


वही दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। VHP कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। इस बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। यह एक हफ्ते में दूसरी बार है, जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया है। बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मैमन सिंह जिले में दीपू की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं। 


बता दें कि 18 दिसंबर की रात बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी। पहले यह दावा किया जा रहा था कि दीपू ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी, लेकिन शुरुआती जांच में इसका कोई सबूत नहीं मिला। प्रणय वर्मा को भारत में बांग्लादेशी मिशनों की सुरक्षा स्थिति को लेकर बुलाया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि सभी दूतावासों और संबंधित ठिकानों की सुरक्षा कड़ी की जाए।


 बांग्लादेश ने आरोप लगाया कि भारत में रहकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लगातार ऐसे बयान दे रही हैं, जिन्हें बांग्लादेश भड़काऊ मानता है। वही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर केंद्र से संज्ञान लेने का आग्रह किया था। यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना के बाद हुआ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें