ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बनारस–सियालदह के बीच नई अमृत भारत ट्रेन शुरू, 23 जनवरी से नियमित परिचालन

यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस और सियालदह के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होगी। ट्रेन डीडीयू, पटना, जसीडीह और आसनसोल होकर चलेगी।

bihar
सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर डीडीयू-पटना-जसीडीह-आसनसोल के रास्ते बनारस और सियालदह के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 18.01.2026 को बनारस और सियालदह के मध्य चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 03141 संतरागाछी-बनारस अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया गया था । 


गाड़ी सं. 22588/22587 बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन बनारस से 23 जनवरी, 2026 से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा सियालदह से 24 जनवरी, 2026 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा। ये गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन हैं। इस अमृत भारत एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08, एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।


गाड़ी सं. 22588 बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस 23 जनवरी, 2026 से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को बनारस से 22.10 बजे प्रस्थान कर 23.10 बजे  पं0 दीनदयाल उपाध्याय जं., अगले दिन 01.58 बजे पटना जं., 05.00 बजे जसीडीह, 05.19 बजे मधुपुर, 06.17 बजे आसनसोल तथा 06.43 बजे दुर्गापुर रूकते हुए 09.55 बजे सियालदह पहुँचेगी। 


वापसी यात्रा में, 22587 सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को सियालदह से 19.30 बजे प्रस्थान कर 21.19 बजे दुर्गापुर, 21.42 बजे आसनसोल, 22.35 बजे मधुपुर, 22.56 बजे जसीडीह, अगले दिन 02.43 बजे पटना जं. तथा 06.10 बजे पं0 दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 07.20 बजे बनारस पहुँचेगी। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें