ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Ayodhya Ram Lalla Darshan: बदल गया अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय, अब नहीं खुलेंगे 19 घंटे कपाट, नया टाइम टेबल लागू

Ayodhya Ram Lalla Darshan: अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन का समय बदल दिया गया है। अब 19 घंटे कपाट नहीं खुलेंगे। नया टाइम टेबल आज से लागू किया गया है।

Ayodhya Ram Lalla Darshan
बदल गया अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ayodhya Ram Lalla Darshan: अगर आप अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। महाकुंभ के चलते अयोध्या का राम लला मंदिर दिन में 19 घंटे खुल रहा था पर अब ऐसा नहीं होगा। नया नियम आज से ही लागू हो गया है। अब राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रभु राम के दर्शन अवधि में एक बड़ा बदलाव किया है। पहले प्रयागराज महाकुंभ के चलते अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए प्रभु राम के दर्शन 19 घंटे हो रहे थे, वहीं अब दर्शन अवधि को घटा दिया गया है।


इससे पहले सुबह 6:00 से लेकर रात 11:00 तक रामलला का दरबार राम भक्तों के लिए खुला रहता था। ऐसा प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किया गया था। वहीं अब श्रद्धालुओं की सामान्य संख्या को देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रभु श्री राम के दर्शन की समय अवधि लगभग पहले जैसी ही कर दी है। अब भक्तों को 19 घंटे राम लला के दर्शन नहीं मिलेंगे।


राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के अनुसार, चार बजे मंगला आरती होगी, उसके बाद सवा चार बजे से छह बजे तक कपाट बंद रहेंगे। छह बजे श्रृंगार आरती और साढ़े छह से 11:50 बजे तक दर्शन होंगे। फिर बारह बजे तक पट बंद रहेंगे, राजभोग बारह बजे होगा, भोग आरती और बारह से साढ़े बारह बजे तक दर्शन होंगे। फिर एक बजे तक पट बंद रहेंगे।


इसके बाद दोपहर एक बजे से सायंकाल 6:50 तक दर्शन होंगे, फिर सात बजे तक पट बंद रहेंगे। भोग सात बजे होगा, संध्या आरती उसके बाद 9:45 तक दर्शन (साढ़े नौ बजे डी-1 से प्रवेश बंद)। 9:45 से दस बजे तक पट बंद रहेंगे, भोग होगा। फिर रात दस बजे शयन आरती का समय तय किया गया है और 10:15 बजे शेष रात्रि के लिए पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद दर्शन नहीं हो पाएगा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें