ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Asia University Rankings: भारत के ये संस्थान एशिया के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल, शीर्ष पर यह यूनिवर्सिटी काबिज

Asia University Rankings: QS एशिया रैंकिंग 2026 में IIT दिल्ली 59वें स्थान पर, 7 भारतीय संस्थान टॉप-100 में शामिल। रिसर्च में भारत का शानदार प्रदर्शन..

Asia University Rankings
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Asia University Rankings: क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी कर दी है। इस बार भारत के सात संस्थान टॉप-100 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। आईआईटी दिल्ली ने 59वीं रैंक के साथ देश का नेतृत्व किया, जबकि आईआईएससी बेंगलुरु 64वें स्थान पर रहा। आईआईटी मद्रास (70), आईआईटी बॉम्बे (71), आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर (दोनों 77) तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी (95) ने भी शीर्ष सौ में प्रवेश किया है।


साथ ही रिसर्च प्रोडक्टिविटी में भारत ने पूरे एशिया को पीछे छोड़ा है। मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पश्चिम बंगाल) ने पेपर्स पर फैकल्टी इंडिकेटर में पहला स्थान हासिल किया। स्टाफ विद पीएचडी कैटेगरी में 45 भारतीय संस्थान टॉप-100 में हैं। रैंकिंग में 11 पैरामीटर देखे गए, जिनमें अकादमिक रेप्युटेशन, एम्प्लॉयर रेप्युटेशन, साइटेशन और इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशियो शामिल हैं। भारत ने रिसर्च आउटपुट और फैकल्टी क्वालिफिकेशन में मजबूत प्रदर्शन किया है।


इस साल रैंकिंग में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहा। पिछले साल के मुकाबले 36 भारतीय संस्थानों की रैंक सुधरी है, 16 स्थिर रही और 105 गिरी। QS का कहना है कि एशिया में 1529 संस्थानों का मूल्यांकन हुआ, जिसमें 558 नए हैं। चीन (395) और सिंगापुर की यूनिवर्सिटी आगे निकलने से भारतीय आईआईटी की रैंक नीचे आई, लेकिन उनका ओवरऑल स्कोर बढ़ा है। जबकि आईआईटी दिल्ली का स्कोर 75.4 से 78.6 हो गया।


QS की सीईओ जेसिका टर्नर ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच साल में भारत ने ग्लोबल और लोकल दोनों स्तर पर मजबूत सिस्टम बनाया है। 130 से ज्यादा नए भारतीय संस्थानों का प्रवेश इसकी गहराई दिखाता है। एशिया में हॉन्गकॉन्ग यूनिवर्सिटी नंबर-1 बनी, जबकि चीन सबसे ज्यादा संस्थानों वाला देश रहा।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें