ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सानिया चंदोक से हुई शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे कई दिग्गज

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक के साथ मुंबई में शादी हुई। समारोह में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और जय शाह पहुंचे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए।

महाराष्ट्र न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सानिया चंदोक के साथ 5 मार्च को 7 फेरे लिए। अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं। मुंबई के बड़े उद्योगपति रवि घाई की वह पोती हैं। दोनों नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कई बॉलीवुड, खेल जगत, उद्योग जगत से कई दिग्गज पहुंचे। 


टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मौजूदा चयनकर्ता अजीत अगरकर भी अर्जुन की शादी में शामिल हुए। साथ ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, सुरेश रैना वेंकटेश प्रसाद, आकाश चोपड़ा, यूसुफ पठान जैसे दिग्गज भी तेंदूलकर के बेटे की शादी में शामिल हुए। 


वही शाहरुख खान,अमिर खान, अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस खास मौके पर उपस्थित हुए। अर्जुन की शादी से परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। बता दें कि शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें