1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 15, 2026, 8:07:05 PM
राहुल गांधी पर पलटवार - फ़ोटो सोशल मीडिया
DESK: हरियाणा में भाजपा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि वो कई चुनाव हार चुके हैं, राहुल गांधी यदि बब्बर शेर होते तो ढेर नहीं होते।
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डर नहीं लगता है, बल्कि मोदी जी को कांग्रेस से डर लगता है, क्योंकि बब्बर शेर उन्हें पकड़ लेगा और कार्रवाई होगी। राहुल गांधी के इसी बयान पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने तंज कसा। कहा कि यही कारण है कि राहुल गांधी हर राज्य में ढेर हो रहे है। वो अभी तक कई चुनाव हार चुके हैं। अगर राहुल गांधी खुद बब्बर शेर होते तो इस तरह ढेर न होते। जबकि बीजेपी हमेशा हर चुनाव के लिए तैयार रहती है।
हरियाणा के मंत्री यही नहीं रुकते हैं वो आगे कहते हैं कि बीजेपी का कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच रहता है, जबकि विपक्षी पार्टियां केवल चुनाव के वक्त ही दिखती है। देश की जनता यह सब जानती है। जिस तरह पिछले चुनावों में जनता ने बीजेपी को जीत दिलाई उसी तरह आगामी नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी के पक्ष में वोट देगी और फिर से कमल खिलेगा।

