Hindi News / india / एक ही दुल्हन से शादी करने बारात लेकर पहुंच गये दो दूल्हे, फिर...

एक ही दुल्हन से शादी करने बारात लेकर पहुंच गये दो दूल्हे, फिर क्या हुआ जानिये?

एक बैंक्वेट हॉल में एक ही दुल्हन के लिए दो बारात पहुंच गईं, जिससे हंगामा हो गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर एक दूल्हे को कोतवाली थाने भेजा और दूसरे के साथ दूल्हन की शादी कराई। ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िये?

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 12, 2026, 10:40:31 PM

उत्तर प्रदेश न्यूज

एक विवाह ऐसा भी - फ़ोटो सोशल मीडिया

DESK: एक दुल्हन से शादी रचाने के लिए दो दूल्हा बारातियों को लेकर मैरिज हॉल के बाहर पहुंच गया। यह किसी ने सोचा नहीं था कि दोनों बारात यही लगेगी। जब पता चला कि एक ही लड़की से शादी करने के लिए दो दूल्हे राजा आए हुए हैं, तो दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान रह गये। बाराती भी एक दूसरे का मुंह देख रहे थे, पूछ रहे थे कि भाई साहब माजरा क्या है? 


तभी लड़की पक्ष के लोगों के साथ एक बाराती पक्ष के लोगों की कहासुनी होने लगती है, तभी इस बात की सूचना पुलिस को दे दी जाती है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह स्थिति को कंट्रोल करती है। एक बाराती पक्ष को पुलिस अपने साथ थाने ले जाती है, तो वही दूसरे बाराती पक्ष के लोगों को वही छोड़ देते हैं, जिससे लड़की वाले अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे। जिसके बाद दूल्हन की धूमधाम के साथ शादी होती है। 


हैरान करने वाला यह मामला बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है। जहां एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बारातें पहुंच गईं, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल का है, जहां रविवार को संभल से आए दूल्हे के साथ शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। तभी अचानक मुरादाबाद से आए पुराने मंगेतर भी अपनी बारात लेकर वहां पहुंच गए। एक ही मंडप में दो बारातें देख हंगामा खड़ा हो गया।


जानकारी के अनुसार, युवती की सगाई करीब एक साल पहले मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी और शादी की तारीख 12 अप्रैल तय की गई थी। बाद में किसी विवाद के चलते लड़की के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया और संभल निवासी युवक से नया रिश्ता तय कर दिया।


पुराने मंगेतर को जब इस बात की जानकारी मिली, तो वह बारात लेकर शादी स्थल पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुल्हन की इच्छा पूछी, जिस पर उसने संभल से आए दूल्हे के साथ शादी करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने मुरादाबाद से आए दूल्हे को कोतवाली ले जाकर समझाया और स्थिति को शांत किया। अंत में बैंक्वेट हॉल में संभल से आए दूल्हे के साथ शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और दुल्हन की विदाई कर दी गई। वहीं मुरादाबाद से आए बारातियों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया।