ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया, आज शाम 7 बजे होगी मीटिंग

DELHI: कृषि बिल के विरोध में आज भारत बंद है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है. आज शाम 7 बजे किसान संगठनों की बैठक होगी. इसके बारे में

अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया, आज शाम 7 बजे होगी मीटिंग
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: कृषि बिल के विरोध में आज भारत बंद है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है. आज शाम 7 बजे किसान संगठनों की बैठक होगी. इसके बारे में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि शाम 7 बजे किसान नेताओं को अमित शाह ने बुलाया हैं. चक्का जाम खत्म होने के बाद किसान सिंधु बॉर्डर जाएंगे. फिर गृह मंत्री के साथ बैठक में भाग लेंगे.

केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलेंगे हरियाणा के सीएम

हरियाणा के किसान भी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी तनाव में हैं. वह किसानों की समस्या का समाधान के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से आज मुलाकात करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि किसानों के आंदोलन से खट्टर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है. 


5 दिसंबर को भी हुई थी बैठक

5 दिसंबर को भी विज्ञान भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल केंद्र के नेतृत्व में किसानों से बातचीत हुई थी. इस बैठक में किसानों के 40 प्रतिनिधि बातचीत में शामिल हुए थे, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. यह बैठक फेल हो गई. 


किसानों के समर्थन में भारत बंद

किसान आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है. जिसके कारण किसानों का मनोबल बढ़ा हुआ है. वह पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग किसानों का समर्थन और मदद के लिए तैयार हैं. आज कृषि बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में भारत बंद भी हुआ. जिसमें विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसानों का विरोध प्रदर्शन करीब 18 दिन से जारी है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें