ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

मिसाइल हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान में सुलह कराई, अब ईरान-इजरायल की जंग रुकवाउंगा

DESK: इरान और इजरायल की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे झगड़े को खत्म करन

American President
इरान और इजरायल युद्ध
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इरान और इजरायल की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे झगड़े को खत्म करने में सफलतापूर्वक हस्तक्षेप किया था। दोनों देशों के बीच सुलह करायी थी। उसी तरह अब इजरायल और ईरान के बीच भी जल्द ही शांति बहाल कराएंगे। इसे लेकर कई मीटिंग हो रही है और कॉल भी किया जा रहा है। 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-ईरान से शांति के लिए डील करने की अपील की है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि दोनों कट्टर दुश्मन समझौता करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत कुछ करता हूं लेकिन कभी किसी चीज का श्रेय नहीं लेता। हम मध्य पूर्व को फिर से महान बनाएंगे। ट्रंप की ये अपील तब आई है जब अमेरिका और ईरान में चल रही न्यूक्लियर डील पर बातचीत रद्द कर दी गई है।


बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा है। हालांकि इजरायली सेना ने बताया कि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ईरान की मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया है। वही तेहरान में हुए 5 कार बम धमाके के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इजरायल की तरफ से किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए इराक ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें