ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Amarnath Yatra Accident: श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी 4 बसों की जोरदार टक्कर; दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Amarnath Yatra Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब श्रद्धालुओं का एक वाहन जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंद्रकोट लंगर स्थल पर अचानक नियंत्रण खो बैठा और खड़े अन्य वाहनों से जा टकराया।

Amarnath Yatra Accident
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Amarnath Yatra Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब श्रद्धालुओं का एक वाहन जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंद्रकोट लंगर स्थल पर अचानक नियंत्रण खो बैठा और खड़े अन्य वाहनों से जा टकराया। इस दुर्घटना में चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।


रामबन के डिप्टी कमिश्नर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने बताया कि यह वाहन पहलगाम काफिले का अंतिम हिस्सा था और चंद्रकोट में एक मोड़ पर चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे यह सीधे पार्क किए गए वाहनों से जा भिड़ा।


घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही यात्रा मार्ग पर सक्रिय था, जिससे राहत और बचाव कार्य में कोई देर नहीं हुई। घायलों को तुरंत रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे सुरक्षित वाहनों से उनके अगले पड़ाव के लिए रवाना कर दिया गया।


अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं और सभी की स्थिति अब स्थिर है। प्रशासन ने लंगर स्थल पर यातायात को दोबारा सुचारु कर दिया है और हादसे की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बावजूद अमरनाथ यात्रा स्थगित नहीं की गई है। प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर में हर साल श्रावण मास के दौरान आयोजित होती है और इसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यात्रा के दो प्रमुख मार्ग हैं: पहलगाम और बालटाल। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए NDRF, ITBP, सेना और स्थानीय पुलिस की टीमें तैनात रहती हैं। इस वर्ष भी सरकार ने यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और सुरक्षा बलों की व्यवस्था की है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें