ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी

37 वर्षीय महिला बेटे की शादी से 10 दिन पहले 21 वर्षीय सगे भांजे के साथ फरार हो गई। जेवर और नकदी ले जाने का आरोप, पुलिस ने 9 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। शादी वाले घर में अचानक माहौल बदल गया और शादी की जगह कुछ और ही चर्चा होने लगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज
37 की मामी 21 साल के भांजे के साथ फरार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, यह जब किसी को हो जाता है तब उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई। वो तो बस अपनी धुन में खोया रहता है। ऐसा ही प्यार मामी को 16 साल छोटे भांजे से हो गया। बेटे की शादी के 10 दिन पहले ही वह अपने भांजे के साथ फरार हो गयी। जिसके बाद शादी के घर का माहौल अचानक बदल गया। पूरे इलाके में इस बात की चर्चा होने लगी कि बेटे की शादी से पहले मामी-भांजा फरार हो गये हैं। हमारे समाज को हो क्या गया है? हमारा समाज कहां जा रहा है?


37 की मामी 21 साल के भांजे के साथ फरार

अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला यूपी के अलीगढ़ जिले के पालीमुकीमपुर क्षेत्र की है। इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने से हर कोई हैरान हैं और परिवार के लोग परेशान हैं। दरअसल 37 वर्षीया महिला को अपने 21 वर्षीय सगे भांजे से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को दिलों जान से चाहते थे, 6 मार्च को महिला के बेटे की शादी थी। परिवार के सभी सदस्य बेटे की शादी की तैयारी में लगे थे, इधर लड़के की मां बेटे की शादी के 10 दिन पहले ही अपने से 16 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई।


महिला के पति ने थाने में दर्ज की शिकायत

मामला सामने आने के बाद महिला के पति ने थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी। बताया कि 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में उसका भांजा विक्रम मिला। आरोप है कि वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है।


मामी-भांजे की उम्र में 16 साल का अंतर 

पति का कहना है कि पत्नी और भांजे की उम्र में 16 साल का अंतर है। उसने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर तलाश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। जब भांजे और उसके परिजनों से पूछताछ की गई तो कथित तौर पर धमकियां मिलीं। इसके बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।


मामा ने भांजे समेत 9 को बनाया नामजद आरोपी 

पुलिस ने भांजे समेत 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रवाल ने बताया कि महिला का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। वही परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला मायके से लौटते समय मंगलसूत्र, चेन, पायजेब, अंगूठी सहित जेवरात और लगभग एक लाख रुपये नकद साथ ला रही थी। आरोप है कि भांजा महिला को इन्हीं सामानों के साथ अपने कब्जे में लेकर चला गया।


जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस का कहना है कि महिला की सकुशल बरामदगी और सामान की रिकवरी प्राथमिकता है। साथ ही, मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इधर, बेटे की शादी से पहले इस घटना ने परिवार को मानसिक और सामाजिक तनाव में डाल दिया है, वही इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें