ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

अलर्ट : देश में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री, कर्नाटक में मिले दो केस

DESK : सावधान हो जाइये. कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की भारत में दस्तक हो गई है. कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 2 मामले सामने आए हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से दे

अलर्ट : देश में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री, कर्नाटक में मिले दो केस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : सावधान हो जाइये. कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की भारत में दस्तक हो गई है. कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 2 मामले सामने आए हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से देश में कोविड के स्‍ट्रेन ओमिक्रॉन के मामले की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कर्नाटक में दो ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि कॉन्टैक्ट को आइडेंटिफाई कर लिया गया है. 


लव अग्रवाल ने बताया कि जिन दो मामलों की पुष्टि हुई है उसमें से एक केस 66 वर्षीय और दूसरे 46 वर्षीय पुरुष हैं. हमारे नेटवर्क ने उनको समय पर डिटेक्ट किया है, जितने भी उनके प्राइमरी तथा सेकेंडरी कॉन्टेक्ट हैं उनको ट्रेस कर लिया गया है. बता दें कि दुनिया भर में इस वेरिएंट के अब तक जिनते मामले आए हैं, उसमें सीरियस लक्षण नहीं हैं. भारत में भी जो दो केस मिले हैं इनमें मामूली लक्षण है. 


लव अग्रवाल ने बताया कि देश में इस वक़्त कोविड के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 9,765 नए मामले सामने आए हैं. लव अग्रवाल ने कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए हमें कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. वहीं ओमिक्रॉन के भारत म दस्तक के बाद नीति आयोग स्वास्थ्य के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि COVID19 के Omicron संस्करण की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, हमारे वैज्ञानिक इसके आधार पर निर्णय लेंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें