ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Air India के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

Air India Flight: एयर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के संदेह पर पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को हांगकांग में सुरक्षित लैंड कराया।

Air India Flight
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Air India Flight: एयर इंडिया की फ्लाइट एक बार फिर यात्रियों के लिए खतरा बन सकती थी, लेकिन पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जो हांगकांग से दिल्ली आ रहा था, उसे तकनीकी खराबी की आशंका के चलते बीच रास्ते में वापस हांगकांग में सुरक्षित लैंड कराया गया।


यह घटना सोमवार सुबह (AI315) फ्लाइट के दौरान हुई। टेकऑफ के कुछ देर बाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने विमान की दिशा मोड़कर वापस हांगकांग एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई। एयर इंडिया की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि विमान में किस तरह की खराबी पाई गई थी। राहत की बात यह है कि सभी यात्री, पायलट और केबिन क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।


बता दें कि कुछ ही दिन पहले ही, 12 जून को एयर इंडिया की एक फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, जो टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया। यह हादसा बेहद दर्दनाक था और इसके बाद एयर इंडिया ने अपने बेड़े में शामिल सभी बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी थी।


अहमदाबाद हादसे की जांच में भी अब तेजी आ गई है। पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और अब दूसरा ब्लैक बॉक्स यानी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी मलबे से बरामद कर लिया गया है। जांच एजेंसियां उपकरणों के आधार पर यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि विमान हादसे की असली वजह क्या थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें