ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा, पूर्व CM विजय रूपानी का निधन

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजकर 28 मिनट पर एअर इंडिया का विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। इस बड़े हादसे में एक यात्री के जिंदा बचन

Ahmedabad Plane Crash
अहमदाबाद में दर्दनाक हादसा
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजकर 28 मिनट पर एअर इंडिया का विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। इस बड़े हादसे में एक यात्री के जिंदा बचने की खबर आ रही है। इस पैसेंजर का नाम रमेश विश्वास कुमार है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि इस विमान में 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि इस हादसे में 204 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 41 का इलाज चल रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का निधन हो गया है। वो 2016 से 2021 तक दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने पहले कहा था कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया के विमान क्रैश होने के बाद किसी भी यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। लेकिन फिर उन्होंने बताया कि इस हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन इसी फ्लाइट से जा रहे थे।


 विमान हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि इतना बड़ा हादसा कैसे और क्यों हुआ? यह जानकर बहुत दुख हुआ कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी विमान में थे। मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं और गहरे सदमे में हूं।


 अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जेएस मलिक ने बताया कि मौत का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी उन्हें बचा पाना कठिन साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि विमान हादसे में 204 लोगों की मौत हो गई है, 41 लोगों का अभी इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे हैं। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी साथ मौजूद थे। इस घटना को लेकर अमित शाह मर्माहत है और लगातार अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें