ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 'मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा है देश

DELHI: अपने विवादित बयानों से लाइम लाइट में रहने वाले लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपरा

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 'मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा है देश
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: अपने विवादित बयानों से लाइम लाइट में रहने वाले लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भारत 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा है. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताया था.


लोकसभा में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, 'दुर्भाग्यपूर्ण है प्रधानमंत्री जो हर मुद्दे पर बोलते हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर चुप हैं.' उन्होंने कहा कि 'भारत धीरे-धीरे मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की ओर बढ़ रहा है.' अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'हिंदुस्तान में कठुआ से उन्नाव तक हर दिन एक के बाद एक सामूहिक रेप की घटना और पीड़िताओं को जलाने की घटनाएं घटती हैं. रोजाना 106 रेप की घटनाएं हो रही हैं. 10 में से 4 नाबालिग होती हैं. 4 घटनाओं में से सिर्फ 1 में सजा मिलती है. हमारे सदन में उन्नाव पर चर्चा हुई है, लेकिन झुलसी हुई उस महिला की मौत हो गई. हम सब शर्मिंदा हैं.'


आपको बता दें कि अधीर रंजन चौधरी अक्सर अपने बयानों की वजह से मुश्किल में पड़ जाते हैं. हाल ही में उन्होंने संसद में एक बहस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'निर्बला' कह दिया था. जिस पर काफी हंगामा हुआ था और उनको माफी मांगनी पड़ी थी.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें