BreakingElection2025Bihar Election Result 2025: जन सुराज प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, नहीं सह पाएं हार का गम
जन सुराज पार्टी के लिए शुक्रवार (14 नवंबर 2025) को बड़ी और दुखद खबर सामने आई। तरारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह घटना उसी दिन हुई जब तरारी सीट समेत बिहार में चुनाव परिणाम घोषित किए गए।











