Bihar Election Result 2025: बिहार की रघुनाथपुर सीट से सीवान से दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकास कुमार सिंह उर्फ जीशू सिंह को 9 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। ओसामा पहली बार बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा और रघुनाथपुर की जनता ने उन्हें विधानसभा भेज दिया।
दरअसल, चुनाव परिणामों में राजद के उम्मीदवार ओसामा शहाब ने निर्णायक जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 88,278 वोट प्राप्त किए, जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के विकास कुमार सिंह से 9,248 वोट अधिक रहे। जदयू के विकास कुमार सिंह को 79,030 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं जन सुराज पार्टी के राहुल किर्ति को 3,071 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार उपेंद्र सिंह को 2,909 वोट प्राप्त हुए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कुमार संतोष को 2,195 वोट मिले। जन्शक्ति जनता दल के पशुपति नाथ चतुर्वेदी मात्र 996 वोटों के साथ पीछे रहे
जबकि निर्दलीय अनिता कुमारी को 917 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर NOTA को 3,478 वोट मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कई मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को न चुनते हुए विकल्प के रूप में NOTA का प्रयोग किया।





