Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत से एनडीए के तमाम दल उत्साहित हैं। पीएम मोदी के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता का आभार जताया है और उन्हों धन्यवाद कहा है।
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
एन॰डी॰ए॰ गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एन॰डी॰ए॰ गठबंधन के सभी साथियों- श्री चिराग पासवान जी, श्री जीतन राम मांझी जी एवं श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार।
आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा”।





