ब्रेकिंग
बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौती

लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में वोटिंग का प्रतिशत कम होने पर एक्शन में आया राज्य निर्वाचन आयोग, बुलाई अहम बैठक

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान वोट प्रतिशत का घटना राज्य निर्वाचन आयोग के लिए चिंता का विषय बन गया है। राज्य की चार सीटों पर विगत 19 अप्रैल को हुए मत

लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में वोटिंग का प्रतिशत कम होने पर एक्शन में आया राज्य निर्वाचन आयोग, बुलाई अहम बैठक
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान वोट प्रतिशत का घटना राज्य निर्वाचन आयोग के लिए चिंता का विषय बन गया है। राज्य की चार सीटों पर विगत 19 अप्रैल को हुए मतदान के प्रतिशत में आई बड़ी गिरावट को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही इस बैठक में बिहार के सभी जिलों के निर्वाची पदाधिकारी और एसपी मौजूद हैं।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी डीएम-एसपी के साथ बैठक कर रहें हैं। इस बैठक में जिलों के सीनियर पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय से यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की जा रही है। बिहार पुलिस एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जितेंद्र सिंह गंगवार भी इस बैठक में मौजूद हैं। जेएस गंगवार निर्वाचन कार्यालय से वीसी के जरिए जिलों के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों से जुड़े हैं।


बिहार की चार संसदीय सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में पहले चरण के मतदान में काफी कम वोटिंग हुई है। पहले चरण में मात्र 47.49 फीसदी मतदान दर्ज की गई है। जिसे लेकर निर्वाचन विभाग सकते में है। बैठक में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि सभी डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी को वोटर को जागरूक करने को कहा जा रहा है। पहले चरण में जो गलतियां हुई हैं, उसे दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें