ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद

पटना के दानापुर में वैष्णवी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया, गहने और हथियार बरामद।

बिहार न्यूज
छपरा और सीवान से गिरफ्तारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस काली मंदिर रोड में हथियारबंद अपराधियों ने वैष्णवी ज्वेलर्स को निशाना बना चार लाख के गहने लूट लिये थे। इस दौरान कट्टा से स्वर्ण व्यवसायी पर सिर पर हमला किया और फायरिंग करते फरार हो गये थे। इस लूटकांड का खुलासा पटना पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया है। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह बताया कि मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 


पुलिस ने लूटे गये आभूषण के साथ 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये सभी घटना को अंजाम देने के बाद छपरा और सीवान मे जाकर छिपे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और पांचों अपराधियों को धड़ दबोचा। 


इस लूटकांड मामले का उद्भेदन करते हुए पटना एसपी भानू प्रताप ने मीडिया को बताया कि दानापुर में हुए ज्वेलरी दुकान लूट मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटे गये ज्वेलरी और भी बरामद कर लिया गया है। इनके पास से दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा 7 ग्राम सोना, 832 ग्राम चांदी, एक मैगजीन, चोरी की एक बाइक और स्कूटी, बेहोश करने वाला स्प्रे, 3 मोबाइल बरामद किया गया है। 


पटना एसपी ने बताया कि घटना 31 मार्च की है, जब दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस काली मंदिर रोड स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स में लूट की घटना को 5 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ दानापुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। सहायक पुलिस अधीक्षक दानापुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने 72 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया। लूट में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है।


इस लूटकांड का मास्टरमाइंड सिवान के रहने वाले चंद्रिका भारती का बेटा अनुप भारती है। जिसने शाहपुर थाना इलाके में रहने वाले रोहित और अन्य साथियों के साथ मिल इस घटना को अंजाम दिया था। रेकी और गोपनीय सूचना देने का काम रोहित ने किया था। गिरफ्तार 5 अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। अब केस को स्पीडी ट्रायल पर लिया जाएगा। 


पटना एसपी ने यह भी बताया कि अनुप भारती का कॉन्टेक्ट शाहपुर के रहने वाले रोहित से हुआ था। उसी के साथ मिलकर चोरी की स्कूटी और बाइक की व्यवस्था की गयी। कट्टे का इंतजाम अनुप ने खुद किया था। इस लूट कांड में तीन और लोगों को अपने साथ रखकर घटना को अंजाम दिया और छपरा और सिवान में जाकर सभी छिप गये। लूटा का सारा सामान रोहित के पास से बरामद किया गया। इस केस के उद्भेदन को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।  


ग्राहक बनकर घुसे, फिर शुरू की थी लूटपाट

बता दें कि दो बाइक पर सवार चार युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए. इनमें दो ने हेलमेट और दो ने मास्क पहन रखा था. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और लूटपाट शुरू कर दी. उन्होंने काउंटर का शीशा तोड़कर सोने के जेवरात लूटे और गोदरेज में रखे आभूषण भी अपने साथ ले गए. इसके अलावा करीब 5 हजार रुपये नकद भी लूट लिए.


विरोध करने पर दुकानदार को पीटा और फायरिंग की थी

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार सुमन को पिस्तौल के बट से सिर पर मारकर घायल कर दिया. जाते-जाते अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की और आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर फरार हो गए. घटना के समय दुकान में दो महिला ग्राहक भी मौजूद थीं, जिससे इलाके में और दहशत फैल गई. सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही थी। 


एसआईटी का गठन, CCTV की मदद से खुलासा 

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की टीम ने आसपास में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने छपरा और सीवान से अपराधियों को गिरफ्तार किया।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें