ब्रेकिंग
बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजबिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेजबोलेरो चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा; पुलिस ने बचाई जानमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजबिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेजबोलेरो चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा; पुलिस ने बचाई जानमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामद

लोकसभा चुनाव से पहले स्टेशन से 4 करोड़ कैश बरामद, बीजेपी कार्यकर्ता समेत तीन लोग धराए

DESK : लोकसभा चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों के पर पैनी नजर रख रही है। इसी कड़ी पुलिस ने चेन्

लोकसभा चुनाव से पहले स्टेशन से 4 करोड़ कैश बरामद, बीजेपी कार्यकर्ता समेत तीन लोग धराए
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : लोकसभा चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों के पर पैनी नजर रख रही है। इसी कड़ी पुलिस ने चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन से चार करोड़ रुपए की नकदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि तीनों शख्स चार करोड़ रुपए एक बैग में भरकर ट्रेन से तिरुनेलवेली जाने वाले थे। तभी फ्लाइंग स्क्वॉड ने उन्हें पकड़ लिया। तीन आरोपियों में से एक सतीश नाम का शख्स बीजेपी कार्यकर्ता है और एक होटल में मैनेजर का काम करता है। सतीश अपने भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल के साथ चार करोड़ रुपए लेकर तिरुनेलवेली जा रहा था।


तीनों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि वे तिरुनेलवेली के बीजेपी प्रत्याशी नैनार नागेंनतीरन के कहने पर यह कैश लेकर जा रहे थे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। जांच के लिए मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इतनी भारी मात्रा में कैश का मिलना एक गंभीर मामला माना जा रहा है। 


बता दें कि तमिलनाडु में आगामी 19 अप्रैल को राज्य की सभी 39 सीटों पर एक साथ वोटिंग होनी है। इससे पहले तमिलनाडु की फ्लाइंग स्कवॉड को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा है। जिसके बाद फ्लाइंग स्कवॉड की टीम ने रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता समेत तीनों युवकों को चार करोड़ की नकदी के साथ पकड़ लिया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें